जनरल रावत समेत अन्य जवानों को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। जिला भाजपा कार्यालय पर आज भारत के सीएसडी स्वर्गीय बिपिन रावत को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी ने कहा की जनरल बिपिन रावत एक होनहार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे, जिनकी कार्य क्षमता एवं कार्य प्रणाली को देखते हुए भारत सरकार ने सेना के तीनों अंगों को शामिल करते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जैसे महत्वपूर्ण पद का गठन करते हुए सर्वप्रथम जनरल बिपिन रावत को जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही उन्होंने अपने कार्यकाल में सर्जिकल स्ट्राइक जो कि विदेशी धरती पर कार्यवाही कर देश विरोधी षड्यंत्र को नाकाम करने का काम किया। जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का जाना देश के साथ उत्तराखंड के लिए अपूर्णीय क्षति है। देश की सुरक्षा में उनका महान योगदान रहा है। देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के लिए उनके द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय आगामी समय में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने इस दुर्घटना में जनरल रावत उनकी पत्नी एवं अन्य सैन्य अधिकारियों के शहीद होने पर उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी ने किया। सभा में अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल ,लव शर्मा ,मोहित वर्मा ,मंडल अध्यक्ष नरेंद्र राणा, देवेंद्र चावला, पार्षद लोकेशपाल, संजय कुमार अजय बबली, सुबे सिंह आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


वहीं दूसरी ओर भाजपा मंडल मध्य हरिद्वार द्वारा प्रेम नगर आश्रम घाट पर श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए चीफ ऑफ डिफेंस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी और अन्य 11 लोगों के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस हादसे से मर्माहत हूं. जनरल बिपिन रावत एक जिम्मेदार सैन्य प्रमुख, कर्तव्यपरायण अधिकारी और कुशल नेतृत्वकर्ता रहे। जिन्होंने अपनी काबिलियत और मेहनत की बदौलत थल सेनाध्यक्ष के बाद देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनने का गौरव हासिल किया। यह दुर्घटना बहुत ही दुखद है। जनरल रावत उत्तराखंड की शान और देश के सच्चे सपूत थे। देश की आन बान के लिए श्री रावत ने हमेशा सेना का मनोबल बढ़ाया। श्री रावत के नेतृत्व में देश की सेना कई गुना मजबूत हुई। श्रद्धांजलि समारोह में प्रदेश कार्यकारिणी महिला मोर्चा महामंत्री अनु कक्कड़, जिला महामंत्री विकास तिवारी, मंडल महामंत्री धीरेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ कौशिक, महिला मोर्चा अध्यक्ष मृदुला सिंघल, मंडल मध्य मंत्री पंकज गुप्ता, अवनीश जिंदल, पार्षद राजेंद्र कटारिया वार्ड अध्यक्ष प्रभात किशोर, घनश्याम यादव, रुचि डोलिया, गुलशन कक्कड़, विनोद कुमार, आरके सीकोरिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *