पौड़ी से प्रदेश को मिला पांचवां मुख्यमंत्री

dehradun Latest News Politics uttarakhand

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। इस सूचना के बाद पौड़ी के भाजपा कार्यालय में जमकर आतिशबाजी हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब 2022 का चुनाव जीतना और आसान हो गया है। तीरथ सिंह रावत को प्रदेश की कमान सौंपकर प्रदेश और पौड़ी का विकास और भी आसान हो गया है। आज प्रदेश को पौड़ी से पांचवां मुख्यमंत्री मिल गया है।
तीरथ सिंह रावत का जन्म 9 अप्रैल 1964 को पौड़ी के सिरों गांव में हुआ था। तीरथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं। वर्तमान में उत्तराखंड की पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद हैं। इससे पहले साल 2012 से 2017 तक चैबट्टाखाल विधानसभा सीट से विधायक भी रहे हैं। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। तीरथ सिंह रावत को प्रदेश के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिलने के पीछे का मुख्य कारण है कि वह शुरुआती समय से पार्टी के लिए ईमानदारी से कार्य करते आए हैं। पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *