एम्स में पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का निधन

big braking dehradun Haridwar Latest News Roorkee uttarakhand

ऋषिकेश। कोरोना से संक्रमित मशहूर पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का निधन हो गया है। बहुगुणा ने एम्स ऋषिकेश में आखिरी सांस ली। वो कोरोना से संक्रमित हुए थे। उन्हें 8 मई को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।
एम्स के कोविड आईसीयू वार्ड में भर्ती पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा के फेफड़ों में 12 मई को संक्रमण पाया गया था। एनआरबीएम मास्क के माध्यम से उन्हें 8 लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। संस्थान के चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी व उपचार में जुटी हुई थी। बीते मंगलवार को कॉर्डियोलॉजी विभाग के चिकित्सकों की टीम ने पर्यावरणविद् सुंदरलाल लाल बहुगुणा की हृदय संबंधी विभिन्न जांचें की थीं। इसके अलावा उनके दांए पैर में सूजन आने की शिकायत पर उनकी डीवीटी स्क्रीनिंग भी की गई थी। कोविड उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश में भर्ती पर्यावरणविद सुन्दरलाल बहुगुणा की स्थिति गुरुवार को स्थिर बनी हुई थी। वह डायबिटीज के पेशेंट थे। उन्हें कोविड निमोनिया भी हो गया था। विभिन्न रोगों से ग्रसित होने के कारण वह पिछले कई वर्षों से दवाईयों का सेवन कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *