दो पक्षों में खूनी संघर्ष में तीन की मौत, दर्जन भर घायल, चार गंभीर

big braking Crime Haridwar Latest News Roorkee

लक्सर। लक्सर क्षेत्र के खेडी गांव में दो पक्षों के बीच रंजिशन चली अंधाधुंध गोलियों की गड़गड़ाहट ने क्षेत्र को दहलाकर रख दिया। इस घटना में एक नाबालिग युवक के साथ ही तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि लक्सर क्षेत्र के एक अस्पताल के आसपास के अस्पतालों में 8 घायल अपना उपचार करा रहे है। जबकि इनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया। वहीं घटना को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हमलवारों की तलाश में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी गांव में तैमूर व छोटा पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। बृहस्पतिवार को भी छोटा और तैमूर पक्ष में किसी बात को लेकर फिर से कहासुनी हो गई। आरोप है कि तैमूर पक्ष के कुछ युवकों ने छोटा पक्ष के लोगों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में कई लोग घायल हो गये। यह फायरिंग काफी देर तक जारी रही। बाद में अफरा तफरी मचने का बाद आसपास के लोगों ने घायलों को पहले सीएचसी लक्सर और फिर रूड़की के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जबकि कुछ घायलों को ऋषिकेश एम्स में भी उपचार के लिए भिजवाया गया है। जबकि चिकित्सकों ने नूर अहमद उर्फ हुसैन (55) पुत्र तैमूर, कालू उर्फ शहजान पुत्र मीर हसन (28) व कैफ पुत्र तसलीम (17) को मृत घोषित कर दिया। जबकि ताहिर पुत्र लतीफ, सैफ पुत्र इंतखाब, गय्यूर व रिजवान पुत्रगण जहीर की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रूड़की स्थित सिविल अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी पाकर एसपी देहात परमेन्द्र सिंह डोबाल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। जिसमें आज एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगा दी गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *