सौ से अधिक महिलाओं ने की उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। शुक्रवार को खानपुर में उत्तराखण्ड क्रांति दल की आयोजित बैठक में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष का पद बेबी कश्यप, उपाध्यक्ष गीता सैनी और सचिव के पद पर मुनेश व पिंकी को नियुक्त किया गया। साथ ही 100 से अधिक महिलाओं ने की उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर उक्रांद के जिला अध्यक्ष राजीव देशवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य जनता को उसके मूलभूत सुविधाओं से अवगत कराना है, जो पिछले 20 वर्षों में उनसे छीन ली गई है। जनता अब पूर्ण रूप से उत्तराखंड क्रांति दल के साथ है। जनता अब उक्रांद को अपने नए विकल्प के रूप में देख रही है।
केंद्रीय महामंत्री चैधरी ब्रजबीर सिंह ने कहा कि गांव-गांव उक्रांद मिशन 2022 के तहत जनपद हरिद्वार के प्रत्येक ग्रामसभा में उत्तराखण्ड क्रांति दल का संगठन तेजी से खडा हो रहा है। क्योंकि अब जनता चाहती हैं कि उक्रांद सरकार में आये। इस अवसर पर दीपक गोनियाल, सरिता पुरोहित, उपाध्यक्ष प्रशांत खुराना, जिला संगठन मंत्री प्रदीप, मनोज कुमार, नीरज धीमन, संजय उपाध्याय, सुशील कुमार, सुनील शर्मा, दिनेश कुमार, मनोज शर्मा, देशराज सिंह, संजय पाल, अरविंद कुमार, सुशील कश्यप, सुरेंद्र उपाध्याय, शशी, सोनम, सोनिया, मधु, अनीता, जसीमा, पूनम, हिना, सरोज, चंपा, जगवती, रचना, ललिता, सुशीला, कैलाशी आदि समिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *