जनहित व व्यापारी हित के लिए संघर्षरत है महानगर व्यापार मंडलः सुनील

Business Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पुरुषार्थी बाजार पर नवीन कुमार को जिला सचिव, उमेश चैधरी जिला उपाध्यक्ष, सुनील मनोचा जिला उपाध्यक्ष, रवि जोशी महानगर उपाध्यक्ष, गोतम कुमार हलधर महानगर उपाध्यक्ष,मयंक गर्ग महानगर सचिव घोषित किया जहाँ व्यापारियों ने फूल मालाएं पहनाकर नवनियुक्त पदाधिकरियो को शुभकामनाये दी। इस अवसर पर महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि महानगर व्यापार मंडल हमेशा व्यापरिहित समाजहित में संघर्ष करता आया है अब इसका विस्तार करते हुए कर्मठ जुझारू व्यापारियों को शामिल कर जिम्मेदारियां दी जा रही है। जिले भर में पदाधिकारियों को शामिल कर आगामी समय में कार्यकारिणी का विस्तार जारी रहेगा। महानगर व्यापार मंडल को मजबूत कर व्यापरिहित जनहित की आवाज को और प्रबलता के साथ उठाया जाएगा। महानगर जितेंद्र चैरसिया एवं महामंत्री नाथीराम सैनी ने कहा कि लगातार व्यापारियों एवं आमजनमानस की आवाज को दबाया जा रहा है। कोरोना काल में व्यपारियों को कोई राहत नहीं मिली। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारीहित जनहित में कार्य करने का भरोसा देते हुए महानगर व्यापार मंडल का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में मुकेश अग्रवाल, राजेश भाटिया, रामलाल, बनारसी दास, धर्मपाल सिंह,रणबीर शर्मा, जगदीश शर्मा, राजकुमार, दीपक राणा, प्रवीण कुमार, गुरुप्रीत सिंह, राजेश सुखीजा, मनोज शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *