ड्यूटी खत्मकर घर आ रही महिला को वाहन ने कुचला; आरोपी वाहन चालक फरार

acsident Haridwar

हरिद्वार। अज्ञात वाहन की चपेट मेे आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मृतका मिथिलेश पटवार पत्नी छोटे लाल मूल निवासी राजेन्द्र ग्राम जनपद अनूपपुर ,मध्य प्रदेश थाना भगवानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर में स्थित एक कंपनी में कर्मचारी थी। महिला देर रात ड्यूटी से लौट रही थी। महिला जैसे ही सिसौना गांव के पास हाईवे पर पहुंची इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला छिटककर दूर जा गिरी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रूड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दे दी है। बताया गया कि महिला भगवानपुर के मक्खनपुर में किराए के मकान में रहती थी। महिला के दो बेटी और एक बेटा है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *