नाले से मिली महिला के शव की हुई पहचान, साथ रह रहा युवक फरार

Crime Haridwar Latest News

हरिद्वार। बीते रोज कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के गैस प्लांट चौकी के पास स्थित नाले में मिले महिला के शव की पुलिस ने पहचान कर ली है। पुलिस के मुताबिक महिला मूल रूप से सहारनपुर जिले की रहने वाली है। वो बीते कुछ सालों से रानीपुर क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करती थी। वो यहां अपने बच्चों के साथ रहती थी। पुलिस की जांच में ये भी पता चला है कि एक व्यक्ति भी महिला के साथ ही लिव इन रिलेशनशिप में उसी के घर पर रहा करता था। घटना के बाद से युवक फरार बताया जा रहा है।


विदित हो कि बीती 17 जनवरी को कोतवाली रानीपुर की गैस प्लांट चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि चौकी के पीछे से गुजर रहे एक नाले में महिला का शव पड़ा हुआ है। शव की कमर पर रेत से भरा बोरी भी रखा हुआ है। घटना की सूचना पर एसएसपी से लेकर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को नाले से बाहर निकला। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का नजर आ रहा था। जिसके चलते एसएसपी अजय सिंह ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस और एसओजी की टीमों को लगाया। मामले की जांच में जुटी रानीपुर पुलिस ने अब महिला महिला पहचान कर ली है। महिला का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसके चलते वो पति से अलग अपने बच्चों को लेकर गैस प्लांट चौकी क्षेत्र में रह रही थी और यहीं पर स्थित किसी फैक्ट्री में काम कर रही थी। अभी फिलहाल इस बात का पता नहीं चला है कि आखिर महिला किस फैक्ट्री में काम कर रही थी। महिला का नाम कृष्णा उम्र लगभग 40-45 वर्ष निवासी बिहारीगढ़ सहारनपुर हाल निवासी ब्रह्मपुरी सिडकुल पता चला है।
पुलिस जांच में पचा चला है कि महिला के घर पर उसके बच्चों के अलावा एक युवक भी रहता था। जो सहारनपुर जिले का ही रहने वाला है। पुलिस को शक है कि उसी ने विवाद के बाद महिला की उस समय हत्या की, जब वो फैक्ट्री काम पर जा रही थी। घटना के बाद से ही आरोपी युवक भी फरार है। पुलिस के हत्थे कई ऐसे सुराग लगे हैं। अब पुलिस की कई टीमें फरार आरोपी की तलाश में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *