मांगों को लेकर कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Haridwar Latest News social

हरिद्वार। ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आश्वासन के बाद भी मांगे पूरी न होने पर नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया।


विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्मिकों की मांगों को निस्तारित करने के लिए लिखित रूप से आश्वस्त करने के उपरांत भी उदासीन बना हुआ है। जिस कारण कर्मचारियों का गुस्सा फूटा और उन्होंने विवि प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
संघ के अध्यक्ष खीमानंद भट्ट, उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता चंद तिवारी, शमीर पांडेय ने कहाकि दीपावली के समय में कार्मिकों को वेतन भुगतान नहीं होना बहुत ही शर्मनाक है। विश्व विद्यालय लगातर इसी प्रकार का कृत्य करता आ रहा है। जब भी कोई त्यौहार आता है कार्मिकों को वेतन के लाले पड़ जाते हैं।


उप सचिव क्षत्रपाल व मोहित मनोचा ने कहा कि विश्व विद्यालय प्रशासन लगातर कार्मिकों को ठगने का कार्य करता आ रहा है। जल्द ही वेतन भुगतान नहीं किया गया तो कार्मिक उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विश्व विद्यालय प्रशासन की होगी। संग के वरिष्ठ कार्मिक दिलबर सिंह व सुदामा जोशी ने कहा कि विश्व विधालय अपनी हठधर्मिता को नहीं त्यागता और मांगों का निस्तारण नहीं होता तब तक आंदोलन उग्र रहेगा। इस अवसर पर ममता कठायत, अशोक चंद्रा, प्रवीन पुरोहित, अमित लांबा, शिखा नेगी, कमल, पप्पू, दिनेश, नितिन, रामपाल, दीपक, सुमन पाल, मनोज कुमार, ज्योति सिंह, विनोद कश्यप, मधु राणा, ममता बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *