बेटे समेत फिर कांग्रेस के हुए यशपाल आर्य

dehradun Haridwar Latest News Politics Roorkee uttarakhand

देहरादून। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने आज भाजपा छोड़ पुनः कांग्रेस में वापसी की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह व पूर्व सीएम हरीश रावत की उपस्थिति में प्रेस कांफ्रेंस करके विधिवत इसकी घोषणा की गई। इसके बाद सभी राहुल गांधी से मिले। इस दौरान यशपाल ने राहुल गांधी को एक पौधा भेंट दिया। 2022 चुनाव से ठीक पहले यशपाल आर्य की घर वापसी बीजेपी के लिए बड़ा झटका है।
बता दें कि साल 2016 में सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, विजय बहुगुणा, अमृता रावत, शैलेंद्र मोहन, कुंवर प्रणव चौंपियन, सुबोध उनियाल, प्रदीप बत्रा, और उमेश शर्मा काऊ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। तब बीजेपी ने यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव को प्रत्याशी भी बनाया था, दोनों ने जीत भी दर्ज की थी। इसके बाद बीजेपी सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया। अब 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले फिर राज्य में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। ठीक चुनाव से पहले यशपाल आर्य ने बीजेपी छोड़ दी है। ऐसा माना जा रहा है कि किसान आंदोलन के कारण मैदानी इलाकों में स्थितियां बदली हैं। यशपाल आर्य बाजपुर से विधायक हैं। बाजपुर ऊधमसिंह नगर जिले की विधानसभा सीट है। ये सीट मैदानी इलाके में आती है। इन इलाकों में किसान आंदोलन का ज्यादा असर है। शायद यशपाल आर्य तो लगा हो कि बीजेपी में रहते 2022 में विधानसभा पहुंचना मुश्किल होगा। जानकार उनके दल-बदल को इसका बड़ा कारण मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *