पेड़ से गिरकर लोहे की ग्रिल मेे फंसा युवक,गंभीर रूप से घायल

acsident Roorkee social

हरिद्वार। पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। पेड़ से गिरकर नीचे सरिए मेे फंसने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 की मदद से युवक को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक रुड़की निवासी मोहम्मद जावेद पुत्र जहीर उम्र 27 वर्ष नेहरू स्टेडियम स्थित विद्या मेमोरियल स्कूल में लगे जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। इसी दौरान जिस डाली पर युवक खड़ा था तभी अचानक डाली टूट गई और युवक सीधे नीचे जा गिरा जहा लोहे की ग्रिल लगी हुई थी। ग्रिल मेे फंसने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी उधर से एक स्थानीय पत्रकार की निगाह पड़ी और इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। जिसके बाद काफी मशक्कत कर लोहे के सरिए को काट युवक को बाहर निकाला। जहा 108 की मदद से उसे रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *