प्रधानमंत्री के दीप प्रज्वलन का शास्त्रीय कारण, 9 के अंक का है विशेष महत्व

dharma Haridwar Latest News Roorkee social uttarakhand

देश भारत वर्ष में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। जिसके चलते प्रधानमंत्री द्वारा आज रात्रि 9 बजे 9 मिनट के लिए दीपक जलाने के लिए सब को कहा गया है। क्या हम जानते हैं कि प्रधानमंत्री ने हमें 9 बजे 9 ही मिनट के लिए ही दीप प्रज्वलित करने के लिए क्यों कहा है ?
इसके पीछे का कारण जानकर आप सभी हैरान और आश्चर्यचकित हो जाएंगे कि प्रधानमंत्री की सोच तथा ज्ञान कितना उच्च कोटि का है। जब हम इसको अंक शास्त्र और अध्यात्म की दृष्टि से देखते हैं तो आज 5 तारीख चौथा महीना अर्थात 5 और 4 को जोड़ने पर योग 9 आता है। रात्रि 9 बजे और 9 मिनट अर्थात 9 का पूर्णांक 81 होता है।
यह 9 अंक अपने आप में एक सबसे बड़ा पूर्ण अंक है। जिसका स्वामी मंगल माना जाता है। मंगल के अधिष्ठाता हनुमान जी माने जाते हैं। हनुमान चालीसा में कहा गया है कि अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता। अर्थात (निधि पद्म महापद्म नील मुकुंद नंद मकर कच्छप शंख खर्व) नामक नौ निधियांे और अष्ट सिद्धियों को देने वाले हैं। ज्योतिष के अनुसार किसी भी समस्या के समाधान के लिए दीपदान का अलग ही महत्व है। अतः इस कोरोना नामक महामारी के शीघ्र समाप्ति तथा बीमारी से लड़ने के लिए पराक्रम व साहस की वृद्धि के लिए जिनका स्वामी मंगल है आज अपने-अपने घरों में दीप अवश्य जलाएं और यह दीप सरसों या चमेली के तेल का हो तो और भी अच्छा। स्वस्थ रहें। सुरक्षित रहें। अपने अपने घरों में रहें।
आचार्य पंकज सेमल्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *