भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी कौशिक का निधन, शहर में शोक व्याप्त

dehradun Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

दैनिक बद्री विशाल
रुड़की/संवाददाता

भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्वनी कौशिक के निधन से नगर में शोक व्याप्त है उनके निधन से भाजपा सहित अन्य संस्थाओं के नेताओं ने भी दुःख व्यक्त किया है। इस दौरान काबिना मंत्री मदन कौशिक ने स्व. कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे भाजपा के कर्मठ नेता के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। उन्होंने कहा कि कौशिक ने जिला अध्यक्ष रहते हुए सर्वसमाज की सेवा की। उनकी कमी हमारे नगरवासियों को सदैव महसूस होती रहेगी। मेयर गौरव ने भी उनके निधन पर दुख प्रकट किया। अश्वनी कौशिक के अचानक निधन पर विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, डॉ.कल्पना सैनी, सुनील साहनी, शायर अफ़जल मंगलोरी, ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल, सुरजीत सिंह चंदोक, भाजपा नेता डॉ.अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री मनोहरलाल शर्मा,प्रवीण संधू, श्यामवीर सैनी, अनिल सैनी एडवोकेट, डॉ. आशुतोष, ललित मोहन अग्रवाल,आदेश सैनी, पवन तोमर, अमन त्यागी, प्रमोद गोयल, आलोक सैनी, अलीम सिद्दीकी, इमरान देशभक्त आदि ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *