2022 का विधानसभा चुनाव आप बनाम भाजपा के बीच, कांग्रेस डूबता हुआ जहाज: एडवोकेट महक सिंह सैनी

dehradun Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की/संवाददाता
आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट महक सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी बनाम आप में चुनावी घमासान होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह होने के कारण जनता के पास कांग्रेस के रुप में कोई विकल्प नहीं है। उक्त जानकारी आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट महक सिंह सैनी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों को दी।
उन्होंने कहा कि आगामी उत्तराखण्ड में 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी स्वतंत्र होकर चुनाव लड़ेगी ओर किसी पार्टी के साथ गठजोड़ नही होगा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट महक सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के लोग ही कांग्रेस के जहाज को डुबाने में लगे हैं। खुद को आगामी चुनावों में विकल्प बताने वाली कांग्रेस का जहाज 2022 तक पूरी तरह डूब जाएगा। आप प्रवक्ता ने कहा कि जिस तरह से जनता कांग्रेस को नकार चुकी है और रही सही कसर, इनके वरिष्ठ नेताओं के आपसी कलह ने पूरी कर दी और कांग्रेस को प्रदेश में किसी भी विकल्प में नहीं रहने दिया। कांग्रेस के कईं धड़ हैं, जिन्हें जनता और राज्य के विकास से कोई सरोकार नहीं है और दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार से ये तय हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव बीजेपी बनाम आम आदमी पार्टी रहने वाला है। उत्तराखंड कांग्रेस में इनके वरिष्ठ नेताओं के बीच चल रही नूराकुश्ती को देखते हुए कांग्रेस पर ये कहावत सटीक बैठती है कि हारी हुई टीम, हमेशा आपस में लड़ती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बीच पिछले चुनावी हार को लेकर जो बयानबाजी हो रही है वो अपने आप में हास्यास्पद है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह थराली उपचुनाव में कांग्रेस की हार का ठीकरा हरीश रावत के सर फोड़ रहे हैं। इनका आपसी कलह ही सूबे में कांग्रेस का अंत करेगा जिसके लिए सभी कांग्रेसी लगे हैं। जिस विपक्ष का काम, सत्ता पक्ष की कमियों को निकालना था,वो आज पूरे चार साल मित्र विपक्ष की भूमिका निभाता रहा और अब चुनावी वर्ष नजदीक है, तो अपनी जिम्मेदारी को विपक्ष निभाने के बजाय आपसी कलह और नूराकुश्ती में उलझ गया। इस पर आप प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे दल क्या प्रदेश का विकास करेंगे? जिनसे अपना घर नहीं संभल रहा। एडवोकेट महक सिंह सैनी ने कहा कि पार्टी विपक्ष की भूमिका निभा रही है और सरकार का हर मोर्चे पर विरोध कर रही हज। जिसके कारण सरकार में आप पार्टी नेताओं पर जबरदस्ती मुक़दमे बाजी कराकर उनका मनोबल तोड़ना चाहती है, जो ऐसा कभी नही होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेक्टर इंचार्ज दुष्यन्त महारथी, सेक्टर इंचार्ज शाह वकार चिश्ती व सतेन्द्र सैनी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *