भाजपा सरकार के तीन साल, भ्रष्टाचार बेहिसाबः अम्बरीष

Haridwar Latest News Politics Roorkee social uttarakhand

हरिद्वार। पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता अम्बरीष कुमार ने कहाकि प्रदेश भाजपा सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। विज्ञपनों में बातें कम और काम ज्यादा का नारा देने वाली भाजपा सरकार के तीन वर्ष में काम के नाम पर बेहिसाब भ्रष्टाचार हुआ है।
बुधवार को प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अम्बरीष कुमार ने कहाकि विकास का दावा करने वाली प्रदेश सरकार में राष्ट्रीय बेरोजगारी दर से भी अधिक बेराजगार हैं। मंहगाई चरम पर है। कच्चे तेल के दाम अन्तराष्ट्रीय बाजार में कम होने के बाद भी सरकार तेल के दामों को कम नहीं कर रही है। उन्होंने प्रदेश भाजपा सरकार को घोटालों की सरकार बताया। कहाकि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राजमार्ग 72 के घोटाले की सीबीआई जांच की बात कही थी, किन्तु जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया। इसके अलावा भाजपा के तीन वर्ष में फोरेस्ट गार्ड भर्ती घोटाला, छात्रवृत्ति घोटाला, पेंशन घोटाला आदि कई बड़े घोटाले हुए हैं। कहाकि प्रदेश में भाजपा की नहीं घोटालों की सरकार सत्ता पर काबिज है। उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार ने केवल बातें की है। विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। उन्होंने कहाकि आज प्रदेश में किसानों की हालत खराब है। ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्वाद हो चुकी है। गन्ना बकाया भुगतान किसानों का नहीं हो पाया है। मंडी व्यवस्था में दलालों का बोलबाला है। किसान और बेरोजगार आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदेश से पलायन जारी है। ऐसे में सरकार का विकास का दावा खोखला साबित हो रहा है। अम्बरीष कुमार ने कहाकि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा किसानों को समर्थन मूल्य के हिसाब से मिलना चाहिए। उन्होंने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने की घोषणा को छोटे प्रदेश में दो राजधानी को अप्रसांगिक बताया। उन्होंने कहाकि कुंभ मेला नजदीक है और निर्माण कार्य आज भी अधूरे हैं। ऐसे में का सकुशल सम्पन्न होना मुश्किल है। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में विकास प्राधिकरण का गठन, मलीन बस्तियों को उजाड़ने और देवस्थानम बोर्ड गठन को भी जनता के साथ धोखा करार दिया।
पूर्व राज्यमंत्री डा. संजय पालीवाल ने कहाकि कांग्रेस द्वारा प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर आयोजित किए जाने वाले विरोध प्रदर्शनों को कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया है। कहाकि सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल निराशाजन रहा। तीन वर्षों में सरकार की एक ही बड़ी उपलब्धि रही है कि उसने बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं को बिागड़ने और प्रदेश की संस्कृति को भ्रष्ट करने के लिए शराब के दाम कम किए हैं।
प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधायक रामयश सिंह, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, विमला पाडेय, राजेश रस्तौगी, अनिल भास्कर, मुरली मनोहर, धर्मपाल, शुभम अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *