संन्यास आश्रम के पंच दिवसीय अमृत महोत्सव का शुभारम्भ

dharma Haridwar Latest News mumbai social uttarakhand

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, गायिका अनुराधा पौड़वाल व महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरिा महाराज ने किया दीप प्रज्ज्वलन का शुभारम्भ
मुम्बई।
विले पार्ले स्थित संन्यास आश्रम के पांच दिनों तक चलने वाले अमृत महोत्सव का गुरुवार को महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज व सुप्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौड़वाल ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया।
महोत्सव में दौरान प्रातः 7ः30 से 9 बजे तक प्रतिदिन वेद पाठ, कृष्ण यजुर्वेद व सहस्रनाम पाठ को आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक विशेष पंच देव पूजन तथा सांय काल 5 से 7ः 30 तक संतों के प्रवचन का कार्य रहेगा। कार्यक्रम में प्रतिदिन प्रमुख संतों में महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि जी महाराज, जूना पीठराधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, निरंजनी अखाड़े के पूर्व आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी पुण्यानंद महाराज, पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण, महामण्डलेश्वर गोविन्द देव महाराज समेत अनेक विद्वान संत अपनी वाणी से ज्ञान की गंगा प्रवाहित करेंगे। 20 जनवरी को महोत्सव की पूर्णाहुति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *