व्यक्ति नहीं विचार पुंज थे अटल जीः चैहान

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए
हरिद्वार।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चैहान ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान डॉ. जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि अटल जी व्यक्ति नहीं एक विचार पुंज थे। वे मात्र जीवन नहीं संस्कारों का पुंज थे। अपनी बहुआयामी प्रतिभा के बल पर जहां काव्य जगत के मूर्धन्य कवियों की श्रेणी में उनकी गिनती होती थी, वहीं राजनीति के युगपुरुष एवं असंख्य भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत भी थे। राष्ट्र सेवा, अद्भुत वाणी, जनसेवा के माध्यम से आमजन में उनका एक विशिष्ट स्थान था। उन्होंने कहाकि भारतीय राजनीति में जहां वह एक आजाद शत्रु के रूप में जाने जाते थे वहीं एक और अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की प्रशंसा करने से भी नहीं चूकते थे। राष्ट्रहित के मुद्दों पर अपने समर्थकों को भी आड़े हाथों लेने में गुरेज नहीं करते थे। राजनीति में जिस तरह से उन्होंने शुचिता को बढ़ावा दिया वह अपने आप में एक मिसाल के रूप में कायम है। जिसका जीता जागता उदाहरण लोकसभा में एक सांसद की संख्या की दृष्टि से कम होने के कारण खरीद-फरोख्त की राजनीति को बढ़ावा ना देकर सरकार का ना बनाना स्वीकार किया। श्रभ् चैहान ने कहाकि अटल जी के प्रयासों से जो 3 राज्यों का गठन हुआ उनमें से एक हमारा प्रदेश उत्तराखंड भी है। बाजपेयी जी को उत्तराखंड से सदैव लगाव रहा। उत्तराखंड के विकास के लिए उन्होंने प्रदेश को विशेष आर्थिक पैकेज दिया। इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए टैक्स में विशेष छूट दी। यह अपने आप में अटल जी के विशाल व्यक्तित्व एवं बड़ी सोच को दर्शाता है। हम सभी कार्यकर्ता अटल जी के दिखाए गए मार्ग पर राष्ट्र और समाज हित में पार्टी को आगे बढ़ाते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम करना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश सहमीडिया प्रभारी सुनील सैनी, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, जिला मंत्री आशु चैधरी, संदीप कुमार, देवेश शर्मा, भूपेंद्र चैहान, देशराज आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *