मेयर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले खुद भ्रष्टाचार में डूबेः शर्मा

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

भाजपा जिला महामंत्री के खिलाफ सेवादल यंग बिग्रेड ने किया प्रदर्शन
हरिद्वार।
कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड के महानगर अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने भाजपा के जिला महामत्री विकास तिवारी के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्हें ख्ुाद भ्रष्टाचार में लिप्त बताया है। उन्होंने कहाकि यदि मेयर किसी भ्रष्टाचार में लिप्त है। तो उसके सूबुत उन्हें जनता के सामने रखने चाहिएं। अन्यथा उन्हें झूठे आरोप लगाने पर माफी मांगनी चाहिए।
विदित हो कि भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कुछ दिन पूर्व मेयर अनीता शर्मा पर जीओ कम्पनी की ओर से केबल डाले जाने पर सड़क खुदाई में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उनको कहना था कि मेयर की मिलीभगत से 14 सौ मीटर सड़क खुदाई को जितना रुपया लिया जाना चाहिए था उससे कम में सड़क खुदाई की अनुमति मेयर द्वारा दी गयी। प्रेम शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहाकि भाजपा के नेता स्वंय भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जब किसी भी योजना के संबंध में बैठक होती है तो उसमें अधिकारियों के साथ भाजपा पार्षद भी शामिल होते हैं। ऐसे में लेनदेन यदि हुआ है तो वह भाजपा नेताओं के साथ हुआ है। मेयर के खिलाफ यदि कोई उनके पास सुबूत हैं तो उन्हें विकास तिवारी को जनता के सामने लाना चाहिए। उन्होंने कहाकि एसएसपी द्वारा पूर्व में प्रदेश की एक योजना के तहत स्वंय विकास तिवारी पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने की बात कही गयी है। उन्होंने कहाकि भ्रष्टाचार में भाजपा के नेता आकंठ डूबे हुए हैं और आरोप मेयर तथा कांग्रेस के खिलाफ लगा रहे हैं। उन्होंने कहाकि विकास तिवारी को या तो भ्रष्टाचार के सुबूत जनता के समक्ष रखने चाहिए या फिर उन्हें मेयर से माफी मांगनी चाहिए। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकास तिवारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सुनील कुमार, नीतू बिष्ट, नीलम शर्मा, वसीम सलमानी, मनोज जाटव, जगदीश असवाल, सुमिट भाटिया, शिवम खेवड़िया, हरद्वारी लाल, विजय ठाकुर, संदीप कुमार, विवेक तिवारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *