अभिभावकों के खिले चेहरे;भेल के इस स्कूल को बंद करने पर हाईकोर्ट की लगी रोक

हरिद्वार। उस वक्त हजारों अभिभावकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई,जब भेल ईएमबी हरिद्वार द्वारा संचालित विद्यालय बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 1 को बंद करने के आदेश पर हाईकोर्ट नैनीताल ने रोक लगा दी। इसके बाद अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। हरिद्वार की अधिवक्ता सहयोगी नैनीताल श्रीमती […]

Continue Reading

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले मंत्री गणेश जोशी;मसूरी में बनने वाली टनल के शिलान्यास का दिया न्यौता

मसूरी में बनने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी टनल के शिलान्यास के न्यौते के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिले। इस दौरान उन्होंने देहरादून-किमाड़ी मोटर मार्ग चौड़ीकरण व सुधारीकरण का अनुरोध भी किया। न्यौता स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने शीघ्र उत्तराखंड आने […]

Continue Reading

चारधाम यात्रा:अब तक 10 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन;दर्शन के लिए टोकन होगा जरूरी

इस वर्ष चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण जारी है। अब तक करीब 10 लाख श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं। हालांकि सत्यापन के बाद ही सभी को दर्शन करने का टोकन दिया जाएगा। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं का सत्यापन चार स्थानों पर किया जाएगा। हालांकि […]

Continue Reading

पॉड टैक्सी योजना के विरोध में आए व्यापारी,कहा इससे पौराणिकता पर पड़ेगा असर

हरिद्वार। ट्रांसपोर्टेशन को सुगम बनाने व पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से धर्मनगरी हरिद्वार में प्रस्तावित पॉड टैक्सी योजना का अभी से तीर्थनगरी के व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अपर रोह पर प्रोजेक्ट का विरोध जताते हुए इसे धर्मनगरी की पौराणिकता से खिलवाड़ बताया साथ ही इस […]

Continue Reading

विदेशी धरती मेे जन्मी कैथरीन ने योगनगरी मेे ली अंतिम सांस,हिंदू रीति रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार

ऋषिकेश। विदेशी धरती मेे जन्मी 67 वर्षीय कैनेडियन महिला की मौत के बाद उसकी इच्छानुसार हिंदू रीति रिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला कनाडा से यहां योग सीखने अपनी महिला मित्र नाया के साथ आईं थीं। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी विनोद गुंसाई ने बताया कि कैथरीन 65 वर्ष लक्ष्मण झूला स्थित […]

Continue Reading

परीक्षा केंद्र का ताला तोड़ उत्तर पुस्तिकाएं चोरी होने से मचा हड़कंप;मामले की जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओ के दौरान एक परीक्षा केंद्र के ताले तोड़कर 5 ब्लैंक उत्तर पुस्तिकाएं चोरी होने का मामला सामने आया है। इस तरह से कक्ष का ताला तोड़ उत्तर पुस्तिकाएं चोरी होने से स्टाफ में हड़कंप मच गया। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला अल्मोड़ा के भैंसियाछाना ब्लॉक […]

Continue Reading

दुखद:चीन सीमा पर शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल

देश की सुरक्षा में चीन सीमा पर तैनात एक आईटीबीपी के जवान के शहीद होने की दुःखद खबर आ रही है। शहीद टीकम सिंह नेगी आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर थे। मिल रही जानकारी के मुताबिक देहरादून जिले के राजावाला, सहसपुर निवासी टीकम सिंह की पोस्टिंग इन दिनों पूर्वी लद्दाख के नॉर्दन सब […]

Continue Reading

हरिद्वार से नकली सीबीआई अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। एक फर्जी सीबीआई अधिकारी को बहाराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से सीबीआई के डीसीपी की फर्जी आईडी भी बरामद की गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को बहादराबाद पुलिस ने फर्जी सीबीआई अधिकारी को गिरफ्तार किया है, आरोपी ने खुद को सीबीआई अफसर बताकर क्षेत्र की […]

Continue Reading

जाना था मुरादाबाद पहुंच गई रायवाला;रास्ता भटकी किशोरी को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

देहरादून/रायवाला। ट्रेन से अपनी बुआ के घर जा रही एक किशोरी नींद के चलते रायवाला पहुंच गई। किशोरी को परेशान देख महिला चीता पुलिसकर्मियों ने उसका नाम पता पूछकर उसके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। अपनी बेटी को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। जानकारी के मुताबिक जिला अमरोहा (उ०प्र०) […]

Continue Reading

चीनी भेजने के नाम पर व्यापारी से धोखाधड़ी व अभद्रता के आरोप में कनखल थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

हरिद्वार। चीनी भेजने के नाम पर कनखल के थोक व्यापारी से लाखो रुपए लेने के आरोप में एक चीनी फर्म के खिलाफ कनखल थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कनखल पुलिस के मुताबिक गोपाल जी एण्ड संस मानसी एन्कलेव जगजीतपुर […]

Continue Reading