भारत सेवा संघ की मानव सेवा अनवरत जारी, प्रतिदिन सैंकड़ों गरीबों को दे रहा भोजन

Haridwar Latest News Roorkee social

हरिद्वार। मानव सेवा परम धर्म है। इस सूत्र वाक्य को भारत सेवा संघ आपदा की घड़ी में चरितार्थ कर रहा है। भारत सेवाश्रम संघ के संत प्रतिदिन सैंकड़ों दीन दुखियों और मलिन बस्तियों में गरीबों को भोजन करा रहे हैं। आश्रम प्रमुख स्वामी वेदान्तानंद के नेतृत्व में सुबह शाम सभी संत गाड़ी में भोजन लेकर गरीबों की झोपडि़यों में भोजन वितरित कर रहे हैं तथा गरीबों को सेनेटाइजर व मास्क वितरित कर रहे हैं। जनमानस को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं। जनता को सोशल डिस्टेसिंग बनाकर रखने का संदेश दे रहे हैं।
हरिद्वार के देवपुरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ मानव सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका
अदा करता है। गरीब, दीन दुखियों की मदद करना आश्रम का प्रमुख उददेश्य है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए भारत सेवाश्रम संघ के प्रमुख स्वामी वेदान्तानंद महाराज ने अपने गुरू स्वामी प्रणवानंद के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे है। कोरोना से आपदा की घड़ी में आश्रम प्रमुख स्वामी वेदान्तानंद महाराज के नेतृत्व में आश्रम के तमाम संत खाद्य सामग्री के पैकेट लेकर गरीब लोगों को बांट चुके हैं। आश्रम की ओर से चंडीघाट, रोड़ीबेलवाला, मलिन बस्तियों और हाइवे पर खड़े गरीबों को भोजन कराया जा रहा है। इस भोजन को निर्मित करने के लिए आश्रम के कई संत और श्रद्धालु श्रमदान कर रहे हैं। गुरूवार को एक बार फिर संतों ने आनंदवन समाधि, रोड़ीबेलवाला, पंतद्वीप पार्किंग व तमाम स्थानों पर भोजन वितरित किया। आश्रम की इस मुहिम से गरीबों को पेटभर भोजन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *