किसने कहा बिग बॉस शो का करे जनता वहिष्कार, जानिए पूरी खबर

Haridwar Latest News Roorkee social

हरिद्वार। श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहाकि भारतीय संस्कृति को आघात पहुंचा रहे बिग बॉस जैसे शो पर सरकार को तत्काल रोक लगानी चाहिए। कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहाकि अश्लीलता परोस रहे बिग बॉस शो से भारतीय संस्कृति को आघात पहुंच रहा है। शो में शामिल कलाकारों द्वारा की जा रही हरकतों से पूरी दुनिया में भारतीय सभ्यता व संस्कृति के बारे में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने कहा कि सनातन भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। लेकिन बिग बॉस टीवी शो में जिस प्रकार नारी की गरिमा को गिराया जा रहा है। वह किसी भी दृष्टि से सही नहीं है। अश्लीलता परोसने वाले इस प्रकार के शो से युवाओं पर भी गलत असर होता है। शो में शामिल कलाकारों व हस्तियों को अपना आदर्श समझने वाले युवा उन्हीं के जैसा व्यवहार करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि कलाकार लगातार जीतने की होड़ में एक दूसरे पर गलत तरीके से आरोप लगा रहे हैं। परिवारों में भी इसका असर गलत प्रचारित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक महिलाएं इस शो को ना देखें। क्योंकि शो में मात्र अपशब्द, गाली गलौच व अश्लीलता ही दिखाई जा रही है। उन्होंने शो के निर्माता निर्देशक से भी अपील करते हुए कहा कि मनोरंजन साफ सुथरा होना चाहिए। टीवी शो घर-घर में देखे जाते हैं। इसलिए इस प्रकार के शो बनाते समय भारतीय परंपराओं व सभ्यता का ख्याल रखा जाना चाहिए। स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि आम लोग इस प्रकार के शो को ना देखें। अश्लीलता परोसने वाले ऐसे शो का बहिष्कार करें। केंद्र सरकार, सेंसर बोर्ड व मनोरंजन विभाग को तत्काल बिग बॉस शो के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *