सीएए को लेकर मुस्लिमों को भड़का रही है कांग्रेसः चैहान

Haridwar Latest News political Roorkee uttarakhand

सीएए के समर्थन में भाजपाईयों ने निकाली रैली

हरिद्वार (बद्री विशाल)। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऋषिकुल मैदान से हरकी पैड़ी तक रैली निकाली। शहरी विकास मंत्री तथा स्थानीय विधायक मदन कौशिक के संयोजन में निकाली गयी रैली में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित सभी अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली निकालने से पूर्व ऋषिकुल मैदान में हुई सभा को संबोधित करते हुए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि हाल ही संसद से पारित हुए नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्षी दल जनता में भ्रम फैला रहे हैं। विरोध के नाम पर अराजकता फैलाने का काम किया जा रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि कानून किसी की नागरिकता नहीं छीनता है। बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान आदि देशों में प्रताड़ना झेल रहे लोगों को भारतीय नागरिकता देने के लिए यह कानून बनाया गया है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर लोगों को कानून के प्रति जागरूक करें तथा विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब दें। मध्य हरिद्वार मण्डल अध्यक्ष राजकुमार व पार्षद विनीत जौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार ऐतिहासिक फैसले ले रही है। नागरिकता संशोधन विदेशों में प्रताड़ना झेल रहे लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए लाया गया है। जिससे वे यहां सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। लेकिन विपक्षी दल इसे नागरिकता छीनने वाला कानून बताकर भ्रम फैला रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता देश में अराजकता फैलाने की विपक्ष की कोशिशों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे। इस दौरान रवि जैसल, संजना शर्मा, पार्षद राजेश शर्मा, सुनील गुड्डु, विकास कुमार, सचिन अग्रवाल, सचिन बेनीवाल, विकास तिवारी, तरूण नैय्यर, विदित शर्मा, उज्ज्वल पंडित, नेपाल सिंह, सपना शर्मा, राजेंद्र कटारिया, श्याममल दबोड़िया, मुकेश कौशिक, संगीता गिरी, पूनम बाल्मिीकि, अन्नू कक्कड़, मोनिका सैनी, रेनू शर्मा आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


वहीं दूसरी ओर रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने कहा कि नागरिता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष लगातार मुसलमानों को भड़काने का प्रयास कर रहा है। नागरिकता कानून उचित सम्मान दिलाने वाला कानून है। नागरिकता संशोधन कानून किसी भारतीय की नागरिकता नहीं छिनेगा। उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस औछी राजनीति पर उतारू है। मुस्लिम युवाओं को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। प्रदर्शन के नाम पर देश की संपत्तियों को तोड़ने फोड़ने में विपक्ष मुख्य निभा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देशवासियों के हित में ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। सत्तर वर्षो से कांग्रेस पार्टी ने देश को लूटने खसोटने का काम किया। धर्म के आधार पर कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीति चमकाने में लगी हुई है। मण्डल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणी यह कानून देश में रहने वालों के लिए कोई खतरा उत्पन्न नहीं कर रहा है। लेकिन विपक्ष मात्र इस कानून को लेकर राजनीति चमकाने में लगी हुई हैं। विपक्ष को उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान अमरीश कुमार, नागेंद्र राणा, इंद्रराज दुग्गल, अशोक मेहता, मन्नू रावत, अनिल शर्मा, सतेंद्र सैनी, अमित पाठक, उमेश, वीरेंद्र, ब्रिजेश शर्मा, प्रमोद सैनी, केएल कपिल, मंगल सिंह, किरण वर्मा, मोहित, अमित पाठक, विपिन गुप्ता, पूनम चैहान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *