भाजपा का म ंडल प्रशिक्षण वर्ग 27 अक्टूबर से

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। भाजपा का मंडल प्रशिक्षण वर्ग 27 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 11 नवंबर तक चलेगा यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चैहान ने जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से हरिद्वार जनपद में मंडल प्रशिक्षण वर्ग के लिए प्रत्येक विधानसभा में विधानसभा सह वर्ग पालक की घोषणा की है। जिनमें हरिद्वार नगर योगेश चैहान, हरिद्वार ग्रामीण अमन त्यागी, ज्वालापुर शोभाराम प्रजापति, रानीपुर आदेश सैनी, लक्सर अजीत चैधरी, खानपुर डॉक्टर आशुतोष सिंह, पिरान कलियर विकास तिवारी, भगवानपुर मनोज नायक, रुड़की आशुतोष शर्मा, झबरेड़ा मास्टर नागेंद्र और मंगलौर विधानसभा में मनोज गर्ग वर्ग पालक घोषित किए गए हैं। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि आगामी 9 नवंबर को प्रातः 9 बजे जिला भाजपा कार्यालय जगजीतपुर पर मंडल प्रशिक्षण वर्गों की वर्ग कार्य योजना बैठक आयोजित होगी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार प्रतिभाग करेंगे। इस बैठक में जिला पदाधिकारी, जिला प्रशिक्षण टोली, विधानसभा वर्ग पालक, मंडल प्रशिक्षण टोली और विषय संबोधन के लिए चयनित 30 वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।
जिला महामंत्री आदेश सैनी ने बताया आगामी 10 से 15 अक्टूबर तक सभी 26 मंडलों की मंडल कार्य योजना बैठक रहेगी। जिसमें विधानसभा वर्ग पालक और एक जिला पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, देशपाल रोड, डॉक्टर अंकित आर्य, जितेंद्र चैधरी, जिला मंत्री आशु चैधरी, बृजपाल धीमान, मनोज पंवार, जिला कोषाध्यक्ष विजय चैहान, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सतीश सैनी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *