जानिए कहां हुआ भजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत

Haridwar Latest News Politics Roorkee uttarakhand

हरिद्वार। क्षत्रिय चेतना मंच शिवालिक नगर द्वारा नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चैहान का सोमवार को भव्य स्वागत किया गया। शिवालिक नगर के एक होटल में क्षत्रिय चेतना मंच शिवालिक नगर द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चैहान का सम्मान किया गया। मंच के संरक्षक नरेन्द्र सिंह चैहान ने डॉ. जयपाल सिंह को दोंबारो जिला भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रदेश भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रानीपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक आदेश चैहान ने नवनियुक्त जिला भाजपा अध्यक्ष जयपाल सिंह चैहान की प्रशंसा करते हुए उनकी कार्यशैली तथा व्यक्तित्व पर भी प्रकाश डाला। विधायक चैहान ने कहा कि जयपाल सिंह मृदुभाषी मिलनसार है और संगठन को एकजुट रखने के मामले में वे पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी पर खरे उतरे हैं।
मंच के अध्यक्ष केपी सिंह व महासचिव राकेश चैहान ने जयपाल सिंह चैहान को शॉल उड़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मंच के सचिव अनुज चैहान ने कहा कि हमारे समाज के लोग सभी को साथ लेकर चलने वाले है। डॉ जयपाल सिंह का लगातार तीन बार भाजपा जिलाध्यक्ष बनना है इस बात का ज्वलंत उदाहरण है कि हमारा समाज सर्व समाज को पूरा सम्मान देता है।
मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि उनका यह प्रयास रहेगा कि वह सभी वर्गों के सामूहिक विकास कार्य करें और हमारा संगठन राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत केंद्रीय मंत्री हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का आभार जताते हुए जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि वे भाजपा के इन दिग्गज नेताओं की कसौटी पर खरे उतरेंगे। इस अवसर पर आशीष चैहान, सुरेश,सोम सिंह, पवन, नागेन्द्र ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *