भाजपा नेता की सड़क हादसे में मौत;पत्नी,बेटी घायल

acsident Haridwar Politics

हरिद्वार। परिवार के साथ शादी समारोह से लौट रहे भाजपा के एक नेता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि हादसे में उनकी पत्नी व बेटी बुरी तरह से घायल हो गई है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह निवासी राजा गार्डन जगजीतपुर परिवार सहित बुधवार सुबह अपनी कार द्वारा सहारनपुर से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। जैसे ही वह बेगमपुर पुल के निकट पहुंचे तभी एक डंपर से उनकी कार बुरी तरह से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में संजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद से डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

संजय सिंह की मौत की खबर मिलते ही जिला भाजपा में शोक की लहर छा गई। नगर विधायक मदन कौशिक, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *