भाजपा नेता ठाकुर संजय सिंह व लंढौरा मंडल पदाधिकारियों ने किया पुलिस टीम को सम्मानित

dehradun Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

दैनिक बद्री विशाल
रुड़की/संवाददाता

देश में इस समय लॉकडाउन चल रहा हैं। शासन-प्रशासन के साथ ही समाजसेवी लोग आगे आकर कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज लण्ढौरा मण्डल के भाजपा पदाधिकारियों के साथ भाजपा नेता ठाकुर संजय सिंह ने कोरोना योद्धा पुलिसकर्मियों का शॉल ओढ़ाकार व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर संजय सिंह ने कहा कि वास्तव में ही चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों, पर्यावरण मित्रों व मीडिया कर्मियों का इस महामारी को जड़ से उखाड़ने में सबसे बड़ा योगदान हैं। इसलिए यह सभी सम्मान के हकदार हैं। पुलिसकर्मी अपनी जान पर खेलकर हमारी रक्षा करने का काम कर रहे हैं। जो बड़े ही गौरव की बात हैं। वहीं सीओ चन्दन सिंह बिष्ट ने ठाकुर संजय सिंह व उनकी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष विकास पाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जितेन्द पुण्डीर, जयदेव सिंह बालियान, गोविंद बालियान, मण्डल महामंत्री मंजू रावत, शक्ति केन्द्र पालक डॉ. देवेन्द्र पाल व सोशल मीडिया प्रमुख चन्दन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *