शहरवासियों ने शांतिपूर्ण तरीके से किया होली पूजन, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

dehradun dharma Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

दैनिक बद्री विशाल
रुड़की/संवाददाता

शहर में होली पर्व को लेकर जगह-जगह पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखाई दिया और लोगों ने भी हिंदू पारंपरिक तरीके से होलिका की पूजा अर्चना कर एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाया और होली पर्व की शुभकामनाएं दी।
ज्ञात रहे की होली पर्व असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार है। इस दिन अहंकारी शासक हिरण्यकश्यप ने अपने बेटे प्रह्लाद को अपनी बहन होलिका की गोद मे बैठकर उसे जलती हुई लकड़ियों में बैठा दिया था, ताकि उसका बेटा, जो हरि विष्णु का परमभक्त था, अपने प्राण त्याग दे, लेकिन ऐसा नही हुआ और होलिका जिसे अग्नि से न जलने का वरदान था, वह स्वयं इस अग्नि में जल गई जबकि प्रहलाद बच गए थे। तभी से इस पर्व को असत्य पर सत्य की जीत के रुप में मनाया जाता है ओर सभी लोग एक दूसरे को गुलाब लगाकर होली का पर्व मनाते है। साथ ही यह पर्व नव वर्ष तथा नए मौसम की अगवानी का भी संदेश देता है। होली पूजन को लेकर जगह जगह प्रशासन पूरा मुस्तेद रहा। सोत-बी चौकी इंचार्ज अंकुर शर्मा ने बताया कि होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तेद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *