आजाद फौज के लेफ्टिनेंट की शताब्दी धूमधाम से मनायी

Latest News Uncategorized

कोटद्वार। पूर्व सेनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में आजाद हिंद फौज के लेप्टिनेंट मुरली सिंह रावत के शताब्दी वर्ष को धूमधाम से मनाते हुए उनके दीर्घायु की कामना की है। ग्रीन हाउस के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभांरभ पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह एवं नगर निगम की महापौर हेमलता नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुरली सिंह सौ साल की आयु पूरी करने पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र ंिसंह नेगी एवं महापौर सहित पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मुरली सिंह को शॉल ओढाते हुए सम्मानित किया। अपने संबोधन में पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने मुरली सिंह रावत के आजाद हिंद फौज में रहते हुए देश की आजादी के लिए किये गये कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुरली सिंह रावत जैसे वीर सैनिकों की बदौलत ही देश का अग्रेजों की गुलामी से आजाद कराया जा सका है। उन्होंने मुरली सिंह के दीर्धायु की कामना करते हुए कहा कि मुरली सिंह रावत सदैव समाज के बीच रहते हुए लोगों को देश प्रेम के लिए प्रेरित करते रहें। साथ ही उन्होंने परिजनों से भी बुजुर्गो की देखभाल अच्छी तरह से किये जाने की बात करते हुए कहा कि अच्छी परवरिश से भी लोग लंबी आयु तक जी सकते है। मुरली सिंह के जन्म दिवस पर महापौर श्रीमती हेमलता नेगी भी उनके दीघायु की कामना करते हुए पूर्व सैनिकों को नगर निगम के बेहतरी के लिए सहयोग करने की अपील की है,

उन्होंने कहा कि नगर निगम को स्वच्छ एवं सुंदर रखना हर नगर वासी का पहला कर्तव्य होना चाहिए। इस मौके पर शांति बल्लभ इंटर कालेज की छात्राओं के द्वारा शानदार देश भक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी। पूर्व सेनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल ने समस्त आगुंतुको का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा परिषद हमेशा ही जनसरोकारों के संघर्ष के साथ ही वीर सैनिकों के परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय तैयार रहता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कै. सीपी डोबरियाल तथा संचालन शशिभूषण अमोली ने किया। इस मौके पर सर्वोदय नेता श्रीमती शशि प्रभा रावत, पार्षद गीता नेगी, डा. एसपी बडोला, बलवान सिंह रावत, उमेद सिंह चौधरी, सुरेश रावत, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, सीपी धूलिया, दिगम्बर सिंह नेगी, मुरली सिंह पौत्र बृज मोहन सिंह, चंद्रमोहन सिंह, सरोज देवी, उमा डोभाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *