सीएम धामी ने की एमपी के सीएम से शिष्टाचार भेंट

Haridwar Latest News Politics

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देव संस्कृति विश्व विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान श्री धामी ने प्रदेश में भू कानून को लेकर चर्चा होने की बात कही।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को देवसंस्कृति विवि पहुंचे। जहां पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उन्होंने भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहाकि शिवराज सिंह चौहान भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उनको श्री चौहान से लगातार मार्गदर्शन मिलता रहा है। आज भी उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहाकि जनता के सुझावों और अपील पर ही देवस्थानम् बोर्ड को भंग किया गया है। वहीं भू कानून पर भी उन्होंने जनता से सुझाव मांगे हैं। इस संबंध में जनता के जो भी सुझाव व विचार आएंगे उनके अनुसार निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *