देश को गुमराह कर रही भाजपा सरकारः चैधरी

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की
हरिद्वार।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कनखल की एक बैठक औषधि केन्द्र चैक बाजार कनखल में हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी ने कहा कि भाजपा देश को गुमराह कर रही। उनका विकास से कोई सरोकार नहीं है। जिन राज्यों में चुनाव होते हैं वहा वह केवल हिन्दू को मुसलमान के खिलाफ भड़का कर चुनावी राजनीति करते चले आ रहे हैं। उन्होनें कहाकि किसान विरोधी सरकार अन्नदाताआंे का नाम आतंकी संगठनो से जोड़कर उनका आन्दोलन कुचलना चाहती है। उन्होंने सभी कांग्रेसियों को एकजुट होकर चुनाव की तैयारियां में जुट जाने को कहा।
ब्लॉक अध्यक्ष कनखल शुभम अग्रवाल ने कहा कि देश में इस समय किसान आन्दोलन शुरु हुए ल भग पच्चीस दिन हो गए, परन्तु मोदी सरकार का घमंड इतना बडा हो गया है की वह किसानों की बात ही नहीं सुनना चाहती। अन्नदाता का जो अपमान और तिरस्कार सरकार द्वारा किया जा रहा है उससे देश का भला नहीं हो सकता। उन्होंने कहाकि 2022 की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। हर बूथ और वार्डो में सक्रियता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में सभी जगह बैठक आयोजित की जाएगी।
पूर्व पार्षद एवं मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा और किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश वालिया ने कहाकि देश की हालात ठीक नहीं है बेरोजगारी चरम पर है। युवा, मजदूर, किसान, व्यापारी सभी परेशान हैं। परन्तु केन्द्र की मोदी एवं प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार का जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। सत्ता के नशे में चूर मोदी सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को देश को बेचने का काम कर रहे हैं।
बैठक में पार्षद उदय वीर चैहान, महानगर महासचिव जतिन हांडा, राजेन्द्र वालियान, सतीश दाबड़े, रनवीर शर्मा, हरद्वारी लाल, सुमित भाटिया, नीतिन कश्यप, धनी राम शर्मा, महेंद्र अरोडा, जेपी सिंह, रचित अग्रवाल, करण सिंह, नरेश सेमवाल, प्रेम शर्मा, गोविन्द सिंह बिष्ट, संदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *