गांधी पार्क में रामधुन कांग्रेसियों ने किया मौन सत्याग्रह

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर हाथरस कांड को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने भगत सिंह चैक के पास गांधी पार्क पर मौन सत्याग्रह किया।
कांग्रेसियों ने राम धुन का पाठ भी किया।
हाथरस की घटना पर पीड़ितों से मिलने पहुंचे राजनीतिक दलों के मुखियाओं के साथ की गई धक्का-मुक्की तथा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका वाड्रा के साथ की गई धक्का-मुक्की के खिलाफ भी निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
धरने से पूर्व पूर्व राज्यमंत्री डा. संजय पालीवाल ने कहाकि यूपी की योगी सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर कार्य कर रही है। प्रदेश में कानून नाम की चीज नहीं है। आए दिन अपराध और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहाकि योगी सरकार पीड़ितों को न्याय दिलाने के बजाय उनका दमन करने पर तूली हुई है।श्री पालीवाल ने कहाकि भाजपा की योगी सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। आगामी चुनावों में केन्द्र व राज्य में जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला अध्यक्ष ग्रामीण धर्मपाल सिंह, पूर्व विधायक अमरीश कुमार, पूर्व विधायक रामयश सिंह, प्रदेश सचिव पूनम भगत, महेश प्रताप राणा, श्रमिक नेता राजवीर सिंह, सतीश कुमार प्रदेश महासचिव, अशोक शर्मा मेयर प्रतिनिधि, डा.समीर सिंह, अनिल भास्कर, आशीष गोस्वामी ,चैधरी बलजीत सिंह, यशवंत सिंह सैनी, शुभम अग्रवाल ,रवि कश्यप, डा. दिनेश पुंडीर, बाबू मेहर सिंह, चैधरी गुलबीर सिंह, कैलाश प्रधान, बलराम राठौर, रोहताश सैनी, सुनील सिंह, विक्की कोरी, पार्षद इसरार अहमद, नीलम शर्मा पार्षद जफर अब्बासी,पार्षद तहसीन अहमद, अंजू द्विवेदी, बीएस तेजियान, धर्मपाल ठेकेदार,पुनीत कुमार पार्षद, वीरेन्द्र शर्मा, जगदीप असवाल, मनोज जाटव,संदीप गौड़,लक्ष्मी प्रशाद,राजेश चैहान, नरेश सेमवाल, मर्जा नौशाद बेग आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *