*’मेरा वोट मेरा अधिकार’ अभियान की शुरुआत की।
बद्रीविशाल ब्यूरो
हरिद्वार। बीते नगर निकाय चुनावों में व्यापक स्तर पर मतदाताओं के वोट कटने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर इसे वोटों की चोरी कर लोकतंत्र की हत्या करने का भी आरोप लगाया।
प्रेस क्लब हरिद्वार के सभागार में पत्रकारों के बीच वार्ता करते हुए उत्तराखंड मताधिकार संरक्षण समिति के सदस्य पंकज सिंह छेत्री ने कहा कि जिस तरीके से बीते निकाय चुनाव में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के वोट कटे है यह निश्चित ही भाजपा सरकार की सोची समझी साजिश है। इस इस बात से समझ लेना चाहिए कि एक ही व्यक्ति का दो दो जगह वोटर लिस्ट में भी नाम चढ़ा हुआ है। कहीं एक ही बूथ पर सैकड़ों वोट काट दिए गए। किसी वार्ड में तो पूरे परिवार के है वोट नहीं है जबकि उसी घर में शादी होकर आई महिला का नाम वोटर लिस्ट में है। इस तरह की तमाम गड़बड़िया की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस तरह की मनमानी को लेकर वह जनता को जागरूक करेंगे और लंबी लड़ाई लड़ेंगे।

साथ ही कांग्रेस पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से उत्तराखंड में ‘मेरा वोट मेरा अधिकार’ अभियान की शुरुआत भी की है। बताया कि अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना है। मतदाता सूची निष्पक्षता से बनायी जाएं, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने या स्थान परिवर्तित करने की प्रक्रिया का चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक पालन किया जाए।
प्रेस वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर, महेश प्रताप राणा, अमन गर्ग, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, तरूण व्यास, दीपक टंडन, विकास चंद्रा व पुनीत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।