कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने शुरु की अभियान

big braking dehradun Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की/संवाददाता
कांग्रेसी नीतियां जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दृष्टि से पदाधिकारियों द्वारा खानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बैठक आयोजित की जायेगी। जिसकी शुरूआत शनिवर को ग्राम दल्लावाला, चन्द्रपुरी, रायसी, नाईवाला, महारजपुर कलां में बैठक के साथ की गई। उक्त गांवों में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर उदय सिंह पुण्डीर ने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण लोग दुःखी हैं। महंगाई चरम पर हैं और एक बार फिर लोग कांग्रेस की ओर उम्मीद लगाये हुये हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण जिला प्रभारी याकूब सिद्दकी के नेतृत्व में अब सभी गांवों में बैठक कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जायेगा। साथ ही कहा कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी। वहीं किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अनिल पुण्डीर ने कहा कि आज डीजल, पेट्रोल और गैस के दाम बढ़ने के कारण लोगों को दो वक्त की रोटी खानी मुश्किल हो रही हैं। राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार लगातार किसानो और मजदूरों का शेाषण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर कांग्रेस किसान और मजदूरों के साथ खड़ी हैं। इस मौके पर देवेश शर्मा, यूएस पुण्डीर, पंडित पवन त्रिपाठी, अश्वनी, हर्ष राणा, रियाज पुण्डीर, मो. आजम, सरफराज, शहजाद, शिवकुमार सैनी, आदेश सैनी, आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवांे में जाकर ग्रामीणों से वार्ता कर कांग्रेसी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए नये वर्ष के कलेण्डर भेंट किये और कांग्रेस का समर्थन एवं सहयोग करने की बात कही। वहीं ग्रामीणों ने पदाधिकारियो को समर्थन का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *