मकर संक्रांति पर देव डोलियों ने भी लगाई गंगा में डुबकी

dharma Haridwar Latest News Roorkee social uttarakhand

हरिद्वार। बुधवार को भी मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। तिथि भ्रम के कारण मंगलवार को भी अधिकांश लोगों ने मकर संक्रांति का पर्व मनाते हुए गंगा में डुबकी लगायी। बुधवार को भी मकर संक्रांति का पर्व मनाने के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने हरकी समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर श्रद्धा की डुबकी लगायी। प्रातः काल कड़ाके की ठंड भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा पायी। प्रातः से आरम्भ हुआ स्नान का सिलसिला अनवरत जारी रहा। स्नान पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मकर संक्रांति होने के कारण प्रदेश के इलाकों से आयीं देव डोलियों ने भी गंगा स्नान किया। मांग धारी देवी की देव डोली में खासी भीड़ देखने को मिली। स्नान के पश्चात देव डोलियां अपने गंतव्य को वापस लौट गयीं।
इस बार मकर संक्रांति का त्योहार दो दिन मनाया गया। मकर संक्रांति में गंगा स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हालांकि मंगलवार को गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही, किन्तु आज बड़ी संख्या में लोगों ने गंगा में डुबकी लगायी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था चाक-चौबंद किए थे। वहीं स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर देव दर्शन किए। इसके बाद गरीबों और ब्राह्मणों को दान आदि दिया। मकर संक्रांति के दिन तिल, गुड, खिचड़ी व कम्बल आदि दान देने का महत्व है। इस कारण लोगों ने तिल, गुड, कम्बल आदि दान किया। कई स्थानों पर सामूहिक खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *