नारसन बीडियो मुनेश त्यागी को सेवानिवृत्ति पर गणमान्य लोगों व स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई

big braking Contact Us dehradun dharma Education Entertainment Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की/संवाददाता
नारसन ब्लॉक में आज बीडीओ नारसन के रिटायरमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नारसन क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र कुमार, रुड़की बीडीओ आरपी सती, एडीओ पंचायत, एबीडीओ, ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान व नारसन क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एडीओ पंचायत धर्मपाल सिंह तेजयान ने कहा कि बीडीओ मुनेश त्यागी का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा। उन्होंने हमेशा जनता व ब्लॉक के अधिकारियों के बीच में समन्वय बनाकर जनता की समस्याओं का निराकरण कराने में अपना अमूल्य योगदान दिया। रिटायरमेंट का समय हर एक सरकारी कर्मचारी के जीवन में आता है। उन्होंने जीवन की अगली पारी के लिए मुनेश त्यागी को शुभकामनाएं दी। ब्लॉक में सभी कर्मचारियों व ग्राम पंचायत क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने फूल माला व बुके देकर बीडीओ मुनेश त्यागी का अभिनंदन किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में बीडीओ नारसन मुनेश त्यागी ने ब्लॉक कर्मचारियों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पल बहुत मुश्किल का होता है। जिससे सभी को गुजरना पड़ता हैं। उन्होंने कहा कि सभी के समन्वय से यह परिवार चलता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता ग्राम पंचायत स्तर की योजनाओं को सही लोगों तक पहुंचाना रही है और आप लोग भी ऐसी योजनाओं को सही लोगों तक पहुंचाने का काम करें। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *