दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह घायल, एक गंभीर

acsident Haridwar Latest News Roorkee social

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मुंडा खेड़ा कला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। कहासुनी के बाद झगड़े ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बता दें लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कला गांव में मंगलवार की देर रात को राजकुमार और पवन कुमार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष एक दूसरे की जान लेने पर आमादा हो गए। विवाद के चलते दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें 6 लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुन गांव में हडकंप मच गया। मौके पर गांव वालों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। गांव वालों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को 108 की मदद से लक्सर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां सभी का उपचार किया गया। घायलों में राजकुमार की हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. गोपाल गुप्ता ने बताया कि मुंडा खेड़ा कला गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें रचना पुत्री राजकुमार, पूजा पुत्री नकलीराम, राजकुमार पुत्र नकलीराम, मोहित पुत्र राजकुमार, मोनू पुत्र राजकुमार और रविता पत्नी पवन कुमार घायल हो गए थे। सभी का इलाज चल रहा है, जिसमें राजकुमार की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *