सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा पीएम का जन्मदिन

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिला भाजपा कार्यालय जगजीतपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ, जयपाल सिंह चैहान ने व संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी ने किया। बैठक में प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन के उपलक्ष में 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चैहान ने कहा की सेवा सप्ताह के अंतर्गत प्रत्येक मंडल में 70 दिव्यांगों को विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग एवं उपकरण प्रदान किए जाएंगे। जिले की 70 गरीब बस्तियों, अस्पतालों में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए फल वितरण, 70 लोगों को स्थानीय आवश्यकतानुसार प्लाज्मा डोनेशन, युवा मोर्चा द्वारा 70 ब्लड डोनेशन कैंप, प्रत्येक बूथ पर 70 वृक्षारोपण, जनपद के 70 गांव में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिला मुख्यालय में 70 सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता का कार्य किया जाएगा। प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर वेबीनार के माध्यम से 70 बड़ी वर्चुअल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री से संबंधित 70 स्लाइड की प्रदर्शनी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित एवं प्रसारित की जाएगी। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि 25 सितंबर को जनसंघ के नेता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी। पार्टी द्वारा दिए गए बूथ स्तर के 6 राष्ट्रीय कार्यक्रमों में से यह भी एक प्रमुख कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम भी जनपद के सभी बूथों पर किया जाएगा। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती आयोजित होनी है। जिसमें गत वर्ष गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया था। 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को विभिन्न प्रकार के संवाद के कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है एवं खादी के उपयोग एवं स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन के अभियान को भी प्रचारित और प्रसारित करना है। प्रधानमंत्री द्वारा 20 लाख करोड रुपए की आत्म निर्भर भारत की विभिन्न योजनाओं का भी बूथ स्तर तक प्रचार प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी विधायकों, अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्टी के सभी पदाधिकारी कोविड के नियमों का भी पालन करेंगे। बैठक में जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, तरुण नैयर, चंदन चैहान, राज सिंह, अमरीश सैनी, नागेंद्र राणा, जितेंद्र सैनी, डॉ. सुभाष सैनी, प्रिंस लोहाट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *