सगाई के बाद फरार हुआ दुल्हा, लड़की वाले परेशान

Crime Haridwar Latest News Roorkee social

शादी के महज 9 दिन पहले एक युवक शादी से इंकार कर फरार हो गया। मामला भगवानपुर क्षेत्र का है, जहां एक युवक ने सगाई करने के बाद अपना इरादा बदल लिया और शादी से इंकार कर मौके से फरार हो गया। वहीं, दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। दुल्हन पक्ष के लोगों ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि शादी से महज नौ दिन पहले ही युवक के चले जाने से दोनों परिवार परेशानी में पड़ गए हैं। दरअसल युवक सगाई कर शादी के महज 9 दिन पहले घर से फरार हो गया। इसके चलते वर पक्ष के लोगों ने बारात लेकर आने से इंकार कर दिया। जबकि, युवती पक्ष की ओर से शादी के कार्ड तक बांट दिए गए थे। युवती पक्ष के लोगों ने युवक पक्ष के लोगों को मनाने का प्रयास भी किया है। इसके बाद युवती पक्ष के लोगों ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कुछ लोगों ने भगवानपुर थाने पहुंचकर वर पक्ष के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी कुछ समय पहले भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। 17 नवंबर को सगाई की रस्म पूरी की गई थी। साथ ही इसमें दहेज का समान भी दे दिया गया था। शादी की तारीख चार दिसंबर तय की गई थी, लेकिन अब उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही वर पक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *