गिटार की धुन गीता पाठ करते हैं स्वामी बालाकृष्णानंद

Entertainment Haridwar Latest News

हरिद्वार। अभी तक संगीतमय भागवत कथा, राम कथा कहते हुए सुनी होगी। किन्तु एक संत ऐसे है। जो गिटार की धुन पर गीता का पाठ करते हैं। संत का गिटार पर गीता गायन का कार्यक्रम अमेरिका भी प्रसारित हो चुका है।
गिटार पर गीता के अध्याय के गायन के संबंध में स्वामी बालाकृष्णा गीतानंद ऊर्फ गिटार बाबा ने बताया कि उन्होंने हरियाणा निवासी अपने गुरु गीतानंद से वर्ष 2013 में संयास की दीक्षा ली थी। इसके बाद वे गीता का स्वाध्याय करने में जुट गए। बताया कि उन्हें गिटार वादन का शुरू से ही शौक रहा। बताया कि उन्होंने सोचा की सभी अन्य वाद्य यंत्रों की धुन पर कथा आदि करते है। तो वह क्यों न गिटार की धुन पर गीता का पाठ करें। बताया कि यह विचार आते ही उन्होंने गीता के पाठ को गिटार की धुन के साथ गाना आरम्भ किया। बताया कि वे एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो गिटार पर गीता के पाठ का गायन करते हैं। स्वामी बालाकृष्णा नंद ने बताया कि गिटार पर वे गीता के 2, 4, 5, 10, 12 व 15वें अध्याय का गायन करते हैं। वे मूलतः केरल के निवासी हैं तथा वर्तमान में गुलरदोगी टिहरी गढ़वाल में आश्रम में निवास करते हैं। वहीं विगत वर्ष विदेशी पर्यटकों ने उनको गिटार पर गीता पाठ करते देखा और उसके बाद उन्होंने गिटार पर गीता पाठ करते हुए उनका फिल्मांकन किया। विश्व योग दिवस पर इसी वर्ष अमेरिका में योगा कार्यक्रम में उसका प्रसारण किया गया। 68 वर्षीय स्वामी बालाकृष्णा नंद ने बताया कि वैसे तो वह योग टीचर है, किन्तु उनकी इच्छा गीता के सभी अध्यायों को गिटार की धुन पर गायन की है। जिसके लिए वे निरंतर साधना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *