नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में कांग्रेसियों हुए आगबबूला, दिया धरना

Haridwar Latest News Politics Roorkee social uttarakhand

हरिद्वार। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवपुरा स्थित पुरानी कचहरी के सामने बुधवार को प्रदर्शन कर धरना दिया। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार के नेतृत्व में आयोजित धरने में शहर कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई समेत सभी फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता व कांग्रेस पार्षद सम्मिलित हुए।
धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि नागरिकता संशोधन जैसे विवादापस्द कानून लाकर केंद्र सरकार देश की एकता को खण्डित करना चाहती है। कानून के विरोध में उठ रही आवाजों को जबरन दबाया जा रहा है। नागरिकता कानून का विरोध कर रहे जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के छात्रों को पुलिस ने विवि परिसर में घुसकर बर्बरता पूर्वक पीटा गया। छात्राओं को भी नहीं बख्शा गया। पूरी तरह विफल हो चुकी केंद्र सरकार हिटलरशाही पर उतर आयी है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए विवादास्पद कानून लागू कर संविधान को चुनौती दी जा रही है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल व वरूण बालियान ने कहा कि भेदभाव पूर्ण तरीके से लागू किए गए नागरिकता कानून के जरिए समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन करे छात्रों को पुलिस द्वारा पीटा जाना पूरी तरह निंदनीय है। यशवंत सैनी व मुरली मनोहर ने कहा कि विवादास्पद तरीके से लागू किए गए नागरिकता कानून की कोई आवश्यकता नहीं थी। समाज को बांटकर राजनीतिक लाभ उठाने की नीयत से भाजपा सरकार ने कानून लागू किया है। देश का किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रही है। महंगाई चरम पर है। इस दौरान पूर्व विधायक रामयश सिंह, विपिन पेवल, नकुल महेश्वरी, सुमित भाटिया, जितेंद्र सिंह, दीपक टण्डन, सुनील कड़च्छ, बलजीत सिंह, अंजू द्विवेदी, जफर अब्बासी, मेहरबान खान, इसरार अहमद, सुहेल अख्तर, मेहर सिंह, धर्मपाल ठेकेदार, अनुज सिंह, सुभद्रा आर्य, बीना कपूर, हरद्वारी लाल, दीपाली त्यागी, नीलम शर्मा, मंजू सिंह, प्रीत कमल, नावेद अंसारी, रवि बहादुर इंजीनियर, राजीव भार्गव, अमन गर्ग, नीतू बिष्ट, सुनील कुमार, अनिल भास्कर आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *