कोरोना की संदिग्ध महिला की मौत, स्वास्थ्य महकमें में मचा हड़कंप

acsident Haridwar Health Latest News Roorkee uttarakhand

हरिद्वार। अमेरिका से हाल ही में हरिद्वार लौटी कोरोना की संदिग्ध महिला की रविवार की सुबह मौत हो गई है। महिला का इलाज हरिद्वार के बीएचएल हॉस्पिटल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि महिला पति समेत 6 मार्च को अमेरिका से लौटी थी।
मिली जानकारी के अनुसार शिवालिकनगर के एम कलस्टर में रहने वाले रिटायर्ड भेल कर्मी सत्यपाल सिंह चौहान 6 मार्च को अपनी पत्नी सरोज के साथ अमेरिका से लौटे थे। पत्नी के बीमार होने पर 13 मार्च को प्राइवेट डॉक्टर से महिला ने अपनी जांच कराई थी। 17 मार्च को महिला को हल्का बुखार और खांसी की शिकायत थी। रविवार सुबह सरोज की अचानक तबीयत खराब हो गयी। जिन्हें तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया, किन्तु चिकित्सालय पहूंचने से पूर्व ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मलिा की मौत की भेल प्रशासन ने तत्काल सूचना जिला प्रशासन का दी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और शिवालिकनगर में हडकंप मच गया। तत्काल चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लिया। सीएमओ सरोज नैथनी के अनुसार महिला को इंसुलिन, शुगर, ब्लड प्रेशर, किडनी की बीमारी थी और तबीयत बिगड़ने पर महिला को बीएचएल हॉस्पिटल ले जाया गया था। किन्तु महिला की मौत हो गई। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुट गया है। प्रशासन ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका के घर को भी सेनेटाइज कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने मृतका के परिजनों के खून के नमूने लिए हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *