पैरोल पर रिहा किए 129 कैदी लापता, मचा हडकंप

Crime Haridwar Latest News Roorkee uttarakhand

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद की जेलों से कोरोना के चलते पैरोल पर रिहा हुए 129 कैदियों के लापता होने से जेल प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है। जेल प्रशासन ने सभी कैदियों के गृह जनपद के डीएम व पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर कैदियों का पता लगाने की बात कही है।
बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के चलते जेलों में बंद कैदियों को पैराल पर छोड़ा गया था। जिसमें 129 कैदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था। जिसमें हरिद्वार जेल से 58 व रूड़की जेल से 71 कैदी ीिहा किए गए थे। पैरोल का समय बीतने के बाद भी कैदियों के वापस न आने से जेल प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है और कैदियों की खोज के प्रयास तेज कद एि गए हैं। पैरोल की आठ माह से अधिक की अवधि समाप्त होने के बाद जेल प्रशासन ने 93 कैदियों को नोटिस जारी किया था। जिन्हें माह नवम्बर तक वापस लौटना था। जिसमें से 35 कैदी वापस लौट आए। कैदियों के वापस न लौटने से परेशान जेल प्रशासन ने हरिद्वार के डीएम व एसएसपी समेत यूपी के रहने वाले कैदियों के गृह जनपद के डीएम व एसएसपी को पत्र लिखकर कैदियों का पता लगाने की गुहार लगायी है। ताकि सभी को वापस लाया जा सके। बता दें कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव के चलते सुप्रीम कोर्ट से सात साल से कम सजायाफ्ता आदर्श कैदियों को पैराल पर रिहा करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद एडीजी जेल की संस्तुति पर कैदियों को रिहा किया था। अब जेल प्रशासन इन कैदियों को पकड़ने के प्रयास में लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *