हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने त्रिवेंद्र रावत के पक्ष में मांगे वोट

Haridwar Politics

हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लक्सर के भोगपुर में स्थित आशादई डिग्री कालेज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों का गिनाते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में जनता से वोट की अपील की।

भाजपा के स्टार प्रचारको की सूची में शामिल के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी को पार्टी ने इसलिए लक्सर के ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार के लिए उतारा क्योंकि यह सैनी समाज बाहुल्यक क्षेत्र है। नायाब सिंह सैनी के यहां पहुंचने पर

बता दें कि लक्सर का ग्रामीण क्षेत्र ज्यादातर और ज्यादातर भाजपा समर्थक हैं। समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद पूर्व विधायक संजय गुप्ता और सुशील चौहान व राज्य मंत्री कल्पना सिंह सैनी ने राम मंदिर चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित देश की श्रेणी में आ गया है और जल्द ही भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है। पूरे कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि गरीब महिलाओं के चूल्हे तक गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है। देश को कई बड़े रेलवे ट्रैक बड़े सड़क मार्ग को नरेंद्र मोदी की देन है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा आज भाजपा देश को संवार रही है और देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया 400 पर का लक्ष्य हमें ज्यादा से ज्यादा वोट भाजपा के पक्ष में करके पूरा करना है। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी,कार्यक्रम संचालक शेषराज सैनी, महिपाल सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अंकित कश्यप, ऋषिपाल कश्यप,बाबूराम सैनी, रामकुमार सैनी, दिनेश सैनी, अरविंद सैनी, राम कुमार सैनी, संजय सैनी आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *