गरीबों के लिए देवदूत बने अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह

dehradun Haridwar Latest News Roorkee social uttarakhand

हरिद्वार। लॉकडाउन में अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह सड़कों पर रह रहे गरीब असहायों की मदद करने में लगातार जुटे हुए हैं। संकट में फंसे गरीब मदद मिलने पर उन्हें देवदूत की संज्ञा दे रहे हैं। लॉकडाउन के चौथे दिन शनिवार को भी उन्होंने सड़कों पर रह रहे गरीबों और शहर में फंसे बाहरी राज्यों के लोगों, श्रमिकों को भोजन के पैकेट वितरित किए। संत समाज और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से गरीबों की मदद करने जुटे अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सहयोग करें। गरीब, दीन दुखियों और बेसहारा लोगों की मदद भी करें। सरकार भी अपनी ओर से गरीबों को मदद पहुंचाने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। राशन की दुकानों से तीन महीने का राशन दिया जा रहा है। लोगों को राहत पहुंचाने के लिए राशन, दूध, सब्जी, फल, दवा आदि जरूरी चीजों की दुकानों को खोलने का समय भी बढ़ाया गया है। प्रशासन का भी पूरा प्रयास है कि लोगों को कोई दिक्कत ना हो। शनिवार को कई झुग्गी बस्तियों में लोगों को खाद्य सामग्री बंटवायी गयी। उन्होंनें कहा कि किसी भी गरीब बेसहारा को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन के अधिकारी चौराहों, मार्गो से अपने गंतव्यों की ओर पैदल लौट रहे श्रमिकों को भी मदद पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सड़कों पर गुजर बसर कर रहे परिवारों को खाद्य सामग्री से ही मदद पहुंचायी जा सकती है। क्योंकि इस दौरान श्रमिक अपनी आजीविका नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए लॉकडाउन किया जाना जरूरी था। सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग प्रशासन को अपने माध्यम से खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। जिसे गरीबों में बांटा जा रहा है। निरंतर लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रशासन मुस्तैदी से अपने कार्यो का अंजाम दे रहा है। उन्होंने लोगों से घरों से बाहर ना निकलने की भी अपील की। सहयोग से ही कोरोना वायरस को मात दी जा सकती है। भाजपा कार्यकर्ता नरेश शर्मा, विकास तिवारी आदि भी लोगों को मदद पहुंचाने के प्रयासों में प्रशासन की मदद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *