पहचान छिपकर हिन्दू युवती से किया दुष्कर्म ;मामला दर्ज

Crime uttarakhand

उत्तराखंड अपडेट

पहचान छिपाकर हिन्दू लड़की को अपने जाल में फंसाया फिर धोखे से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवक का असली नाम फरमूद हसन है। आरोपी के खिलाफ युवती कि तहरीर पर हल्द्वानी के मुखानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2021 मेे बरहैनी बाजपुर के रहने वाले फरमूद हसन की एक हिंदू लड़की से मुलाकात हुई। बातचीत शुरू हो गई। बातचीत में फरमूद ने अपना नाम अनमोल बताते हुए लड़की को अपने प्रेम के झांसे में फंसाना शुरू कर दिया। दोनों मुखानी थाना क्षेत्र के एक मॉल में काम कर रहे थे। इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गया। लेकिन, जैसे ही लड़के की असलियत सामने आई कि वह हिंदू नहीं, मुस्लिम है तो युवती ने इसका विरोध किया। जिसके बाद फरमूद ने इसके बाद असली रंग दिखा दिया और लड़की को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। मामला गरमाने के बाद गुरुवार को बड़ी संख्या में युवती के समर्थन में लोग जमा हो गए। हिंदूवादी संगठन से जुड़े युवाओं ने मोर्चा संभाला। अन्य युवक भी साथ आए।

इसके बाद युवती ने भी हिम्मत दिखाई। 11 मई को देर रात चले प्रदर्शन के बाद आरोपी फरमूद हसन के खिलाफ मुखानी थाने में रेप और पहचान छुपाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया। हल्द्वानी के सी.ओ. बी.एस. धौनी ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर युवक के खिलाफ एफ.आई.आर.दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू की गई है। आधार कार्ड को लेकर शक जताय जा रहा है। अगर इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलती है तो केस में धोखाधड़ी की धारा भी जोड़ी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *