हैदाराबाद एनकाउंटर कानून व संविधान के विरूद्ध: प्रकाश

Haridwar Latest News social

हरिद्वार। सेव इण्डिया फैमिली फाउंडेशन के स्थानीय कोर्डिनेटर प्रकाश चन्द्र ने हैदराबाद पुलिस द्वारा महिला डाक्टर के कथित बलात्कारियों के उनकाउंटर को संविधान और कानून के विरूद्ध़ बताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून में बदलाव की मांग की है।
राविवार को प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रकाश वन्द्र ने कहाकि भीड़ के दवाब में आकर किसी की भी हत्या या एंकांडटर को जायज नहीं ठहराया जा सकता है। कहाकि जिन चार आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया उनका दोष सिद्ध नहीं हुआ था। कहा कि पुलिस का कार्य लोगों की सुरक्षा का है। जब महिला चिकित्सक के परिजनों ने अपनी बेटी को ढूंढऩे की पुलिस ने गुहार लगायी तो पुलिस ने उनकी एक न सुनी। यदि पुलिस समय से पीडि़त मां-बाप की गुहार सुन लेती तो एक महिला की जान को बचाया जा सकता था। उन्होंने कहाकि यदि एनकाउंटर में मारे गए लोगों पर आरोप सही था तो उन्हें कानून के हिसाब से फांसी दी जानी चाहिए थी। पुलिस कों किसी को भी दोषी बताने और दण्ड देने का अधिकार नहीं है। कहाकि यदि ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो लोकतंत्र का ढांचा बिगड जाएगा। उन्होंने कहाकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सरकार को पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून में बदलाव लाना होगा। उन्होंने हैदारबाद की घटना के आरोपियों के एनकाउंटर की घटना को संविधान व कानून के खिलाफ बताया। इस दौरान अनिल कुमार, राजेश वखारिया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *