नगर पालिका लक्सर में सभासद व अध्यक्ष के बीच बढ़ी रार

big braking Haridwar Laksar Latest News

हरिद्वार। सभासदों व नगर पालिका अध्यक्ष लक्सर के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां सभासद अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं वहीं अध्यक्ष क्षेत्र में विकास कार्य होने की दुहाई दे रहे हैं। साथ ही अध्यक्ष का कहना है कि मैं गौरव गोयल नहीं हूं। बता दें कि गौरव गोयल नगर निगम रूड़की के मेयर थे, जिन्होंने सभासदों से परेशान होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।


बता दें कि लक्सर केशवपुरी वार्ड नं. 11 के सभासद विकास कुमार ने लक्सर नगर पालिकाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें सभासद विकास कार्याें को लेकर अध्यक्ष से चर्चा कर रहे हैं। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष कहते सुनाई दे रहे हैं कि वे रूड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल नहीं हैं। उनका आशय यह है कि वे रूड़की के मेयर गौरव गोयल नहीं हैं, जो आरोपों से परेशान होकर इस्तीफा दे दें।


वहीं दूसरी ओर सभासद विकास कुमार, वार्ड नं. 2 की सभासद नीतू रानी, वार्ड 10 के सभासद सचिन कुमार व वार्ड 7 से सभासद सतेन्द्र ने 1 जुलाई को नगर पालिका अध्यक्ष को पत्र भेजकर नपा कर्मचारियों से मूल पदों के अलावा अन्य कार्य करने का आरोप लगाते हुए मूल पद के हिसाब से कार्य लेने की मांग की थी। पत्र में सरकारी धन के हो रहे दुरूपयोग को रोकने की भी मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *