आईपीएस अशोक कुमार 30 नवंबर को लेंगे प्रदेश के डीजीपी पद की शपथ

dehradun Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की/संवाददाता
1989 बैच के आईपीएस अफसर अशोक कुमार अगले पुलिस महानिदेशक होंगे। शासन ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद शुक्रवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।
बता दे कि 30 नवंबर को मौजूदा डीजीपी अनिल रतूड़ी के रिटायर होने पर उसी दिन अशोक कुमार डीजीपी की जिम्मेदारी संभाल लेंगे। अशोक कुमार के पास डीजीपी के तौर पर काम करने का लंबा और पर्याप्त वक्त रहेगा। उनका रिटायरमेंट नवंबर 2023 को होगा, अभी वह डीजी कानून व्यवस्था है। उनके डीजीपी बनने के बाद पुलिस महकमे में खुशी का माहौल बना हुआ है और लोग उन्हें शुभकामनाएं भी दे रहे है।
ज्ञात रहे कि अपराध नियंत्रण के लिए अशोक कुमार ने हमेशा नये रास्तो को अपनाकर उन पर अंकुश लगाने का काम किया है। उनके कार्यो से जनता हमेशा खुश नजर आयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *