घने कोहरे के चलते लैंड नहीं कर पाई फ्लाइट

dehradun Haridwar Latest News uttarakhand

घने कोहरे के चलते सोमवार को मुंबई से उड़ान भरकर देहरादून आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट लैंड नहीं कर पाई। जिसके चलते फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटना पड़ा। वहीं मौसम ठीक होने के बाद फ्लाइट दोबारा जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची।
विदित हो कि सोमवार को घने कोहरे के चलते मुंबई से सुबह 7ः45 पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट लैंडिंग नहीं कर पाई और आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गई। मौसम ठीक होने के बाद फ्लाइट दोबारा जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। स्पाइसजेट के बाद दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट भी 9 बजे के आसपास जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। लेकिन घने कोहरे के चलते और विजिबिलिटी कम होने के कारण यह फ्लाइट भी आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड किया। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के मैनेजर सुमित सक्सेना ने बताया कि सुबह जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के पास घना कोहरा छाया हुआ था। जिससे विजिबिलिटी भी कम हो गई थी और सुबह मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट लैंड नहीं कर पाई और दिल्ली वापस चली गई। विजिबिलिटी ठीक होने के बाद फिर दोबारा फ्लाइट जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। बाकी सभी फ्लाइट अपने नियत समय पर एयरपोर्ट पहुंच रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *