नहाते हुए लड़की वीडियो बनाने वाला मकान मालिक गिरफ्तार

Crime Haridwar Latest News Roorkee Uncategorized

हरिद्वार। किराए पर रहने वाली लडकियों की नहाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में ज्वालापुर पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर आगे की ेकार्यवाही शुरू कर दी है। मामला शुक्रवार का है।
मिली जानकारी के मुताबिक शांति विहार, आर्यनगर ज्वालापुर निवासी आरोपी रजनीश कुमार पुत्र चौखे राम के मकान में किराए पर दो लड़कियां रहती हैं। एक लड़की यूपी के सहारनपुर व दूसरी बिजनौर की रहने वाली है। लड़कियां यहां रहकर एक कम्पनी में काम करती हैं। बताया कि आरोपी काफी समय से नहाते हुए लड़कियों की वीडियो बनाता था। शुक्रवार को नहाते हुए लड़की को इसका एहसास हुआ। तभी लड़की बाहर आई आसैर मकान मालिक को वीडियो बनाते हुए रंगेहाथों दबोच लिया। मकान मालिक को रंगेहाथों पकड़ने के बाद वहां हंगामा हो गया। हंगामा होते हुए आरोपी की पत्नी भी आ गयी और मामले को निपटाने का प्रयास किया। बावजूद इसके पीडि़त लड़की आरोपी को कोतवाली ले आयी और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *